भोपाल [ महामीडिया] आज भाद्रपद की पूर्णिमा से पितृ पक्ष शुरू हो गया है। पितरों को याद करने का ये पर्व 2 अक्टूबर (सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या) तक रहेगा। इस साल भाद्रपद पूर्णिमा और आश्विन कृष्ण की प्रतिपदा आज ही है। इसलिए पितृ पक्ष की प्रतिपदा का श्राद्ध आज करें।