धनतेरस पर्व कल

धनतेरस पर्व कल

भोपाल [महामीडिया] कार्तिक मास के प्रमुख त्योहार धनतेरस का इस वर्ष विशेष महत्व है। शनिवार को धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि में शनि प्रदोष योग के साथ मनाया जाएगा। शनिवार का दिन और प्रदोष व्रत का संयोग इस पर्व की शुभता को और अधिक बढ़ा रहा है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरी समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी कारण इस दिन धन, ऐश्वर्य, आरोग्यता और समृद्धि की कामना से माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर और धन्वंतरी देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

सम्बंधित ख़बरें