भगवान विष्णु की पूजा का महापुण्यदायी पर्व आज   

भगवान विष्णु की पूजा का महापुण्यदायी पर्व आज   

भोपाल [ महामीडिया] पुरुषोत्तम महीने का गुरुवार आज  10 अगस्त को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान पुराणों में बताया गया है। इस दिन विष्णुजी की पूजा के साथ सत्यनारायण कथा करने और सुनने का भी महत्व माना जाता है।इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर नहाकर व्रत और पूजा का संकल्प लेना चाहिए। गुरुवार, भगवान विष्णु का दिन होने से और भी खास हो गया है। इस दिन तुलसी और पीपल की पूजा करने से भी जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

सम्बंधित ख़बरें