बद्रीनाथ धाम के कपाट कल बंद होंगे 

बद्रीनाथ धाम के कपाट कल बंद होंगे 

नई दिल्ली [ महामीडिया] उत्तराखंड में चार धाम यात्रा अब अपने समापन की ओर है। बद्रीनाथ धाम के कपाट 20 नवंबर दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।  20 नवंबर को देवडोलियां पांडुकेश्वर (जोशीमठ) के लिए रवाना होगी. वहीं शुक्रवार को बाबा बदरी विशाल के इस धाम को ऋषिकेश लाए गए क्विंटल फूलों से सजाया गया था। बता दें कि इस धाम के कपाट 8 मई 2022 को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट पहले ही बंद हो चुके हैं।बद्रीनाथ धाम से पहले ही केदारनाथ धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 27 अक्टूबर 2022 को सुबह 08 बजकर 30 मिनट पर बंद हो गए थे। इसके अलावा गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को दोपहर के समय अभिजीत मुहूर्त में बंद हो गए थे

सम्बंधित ख़बरें