जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का महास्नान हुआ

जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का महास्नान हुआ

नईदिल्ली [महामीडिया] जगन्नाथ मंदिर में आज मंगलवार को एक असामान्य घटना के बाद महाप्रभु का बड़ा महास्नान कराया गया जिसके चलते कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगा दी गई थी। मंदिर प्रशासन के निर्णय के बाद यह विशेष धार्मिक प्रक्रिया पूरी की गई। सुबह मंगल आरती के बाद बड़े देउल में नियमित रूप से महाप्रभु के दर्शन जारी थे। इसी दौरान मंदिर के भीतर काठ के समीप खून के निशान देखे गए। इस घटना से वहां उपस्थित सेवायतों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सेवायतों के साथ बैठक कर धार्मिक परंपराओं के अनुसार बड़ा महास्नान कराने का निर्णय लिया इसके बाद विधि-विधान से महाप्रभु का महास्नान संपन्न कराया गया।

 

सम्बंधित ख़बरें