वैशाख माह आज से शुरू

वैशाख माह आज से शुरू

भोपाल [महा मीडिया] आज दूसरा माह वैशाख शुरू हो गया है। इस महीने में गंगा,नर्मदा जैसी पवित्र नदियों में स्नान करने की और दान-पुण्य करने की परंपरा है। ये महीना 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा के साथ खत्म होगा।वैशाख मास में गर्मी बढ़ जाती है, इसलिए इन दिनों में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वैशाख के समान कोई अन्य मास नहीं है सतयुग के समान कोई युग नहीं है। वेद के समान को शास्त्र नहीं है और गंगाजी के समान कोई तीर्थ नहीं है। वैशाख सबसे श्रेष्ठ महीना है। यह महीना बुद्ध पूर्णिमा के साथ खत्म होगा। यह मास माता की तरह सब जीवों की इच्छाओं को पूरा करने वाला है। यह महीना वृक्षों में कल्पवृक्ष के समान और शिव जी, विष्णु को प्रसन्न करने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें