कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका के दो विकेट गिरे
भोपाल [ महा मीडिया] कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 2 विकेट गंवा दिए हैं। लंच तक टीम का स्कोर 83/2 है। इससे पहले श्रीलंका की पहली पारी 290 रन पर सिमट गई थीजिसके बाद भारत ने 213 रन की बढ़त हासिल कर फॉलोऑन दिया।आज मैच का चौथा दिन है। दूसरी पारी में कमिल मिशारा 32 रन बनाकर रवींद्र जडेजा का शिकार हुए जबकि लाहिरू उदारा को मोहम्मद सिराज ने 3 रन पर आउट किया।इससे पहले भारत के लिए पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट लिए थे। वहीं श्रीलंका के सोनल दिनूषा ने 103 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। दो मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है।