मिस्र में बस पलटने से 16 लोगों की मौत
भोपाल [ महा मीडिया]
मिस्र के दक्षिण सिनाई इलाके के दहाब-नुवैबा रोड पर एक भीषण बस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है जबकि 28 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना लाल सागर तट के पास वाले इलाके में हुई जो पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय और व्यस्त माना जाता है। बस किस वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुई इसकी जांच की जा रही है।