एयर इंडिया स्टाफ के गणवेश में बदलाव
भोपाल [ महा मीडिया] एयर इंडिया ने अपने एयरक्राफ्ट के लुक के बाद अब केबिन क्रू और फ्रंटलाइन स्टाफ की यूनिफॉर्म बदल दी है। नई यूनिफॉर्म को लागू कर दिया गया है। टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने भारतीय कपड़ा परंपराओं को एक आधुनिक और समकालीन वार्डरोब में शामिल किया है। इममें केले के रेशों से बने फैब्रिक से कपड़े तैयार किए गए हैं। साथ ही इनमें कांजीवरम, पटोला और गमोसा क्राफ्ट डिजाइन दिया गया है। नई यूनिफॉर्म में भारतीय सांस्कृतिक विरासत को शामिल किया गया है। इसमें तमिलनाडु की कांजीवरम, हिमाचल प्रदेश का पट्टू, गुजरात का पटोला, असम का गमोसा और मध्य प्रदेश के बाघ प्रिंट के डिजाइन का उपयोग किया गया है।