बेंगलुरु में सैकड़ों बांग्लादेशी नागरिक मिले
भोपाल [ महामीडिया] बेंगलुरु पुलिस ने शहर में अवैध रूप से रह रहे 31 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने के लिए पश्चिम बंगाल भेजा है। 29 जगहों पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने 1,909 संदिग्ध अवैध प्रवासियों को हिरासत में लिया था। बाकी 1,894 संदिग्धों के दस्तावेजों की जांच अभी जारी है। उनके वीजा, पासपोर्ट और नागरिकता से जुड़े अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।