शिक्षक दिवस पांच सितंबर को
भोपाल [ महा मीडिया] भारत में हर साल 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'शिक्षक दिवस' मनाया जाता है। गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय। हम सब बचपन से ही यह सुनते हुए आये हैं जिसका मतलब है कि अगर गुरु और भगवान दोनों खड़े हों तो पहले गुरु के चरण स्पर्श करना चाहिए। हमारी संस्कृति में गुरु को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है।
प्रतिवर्ष गुरु यानी कि शिक्षक को सम्मान देने के लिए हमारे देश में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को मनाया जाता है।