जबलपुर टेलीग्राफ फैक्ट्री हादसे में दो श्रमिकों की मौत
भोपाल [ महा मीडिया] जबलपुर के रानीताल के पास स्थित लंबे समय से बंद पड़ी टेलीग्राफ फैक्ट्री में आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया है । जर्जर भवन को तोड़ने के दौरान ऊंची दीवार अचानक मजदूरों के ऊपर गिर गई। मलबे की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई है। आज बुधवार सुबह करीब 11 बजे 10 से अधिक मजदूर परिसर में काम कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी ऊंची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और मजदूर उसके नीचे दब गए। राहत एवं बचाव कार्य जारी है ।