जापानी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की विदेशी मुद्रा रेटिंग को बढ़ाया
भोपाल [ महा मीडिया]
जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की विदेशी मुद्रा रेटिंग को BBB+ से बढ़ाकर A- कर दिया है। दोनों रेटिंग्स के लिए आउटलुक ‘स्टेबल’ रखा गया है। एजेंसी ने कंट्री सीलिंग को भी एक पायदान बढ़ाकर A कर दिया है। भारत सरकार ने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के काम करने जैसी नीतियों को लगातार आगे बढ़ाया है जिससे देश की आर्थिक बुनियाद पहले की तुलना में मजबूत हुई है।