कृष्ण जन्माष्टमी पर्व कल
भोपाल [ महा मीडिया] साल 2026 में कृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य पर्व 4 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि चार सितंबर को रात 2:25 बजे शुरू होकर पांच सितंबर की रात 12:13 बजे समाप्त होगी। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मध्यरात्रि में मनाने की परंपरा है।ऐसे में चार सितंबर को व्रत रखकर निशीथ काल में विधि-विधान से पूजन किया जाएगा। मंदिरों और घरों में बाल गोपाल का विशेष शृंगार कर झांकियां सजाई जाएंगी। भगवान के जन्म के समय शंखनाद, घंटा-घड़ियाल और आरती के साथ उत्सव मनाया जाएगा