म.प्र.में विश्वविद्यालय से राजीव गांधी का नाम हटाने पर राजनीतिक विवाद शुरू
भोपाल [ महामीडिया] राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) को तीन हिस्सों में बांटने और उसका नाम बदलने के निर्णय को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार के निर्णय की कड़ी आलोचना करते हुए इसे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को मिटाने की कोशिश बताया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की ‘ओछी मानसिकता’ का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के कार्यकाल में देश ने आधुनिक तकनीक की दुनिया में प्रवेश किया और सूचना क्रांति व कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1998 में म.प्र. विधानसभा अधिनियम क्रमांक 13/1998 के तहत हुई थी जिसमे रामगोपाल यादव शब्द का दुरूपयोग किया गया था।