शुल्क मुक्त शक्कर आयात के लिए दुबारा आवेदन बुलवाए गए
भोपाल [ महा मीडिया]
देश में शक्कर की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने पिछले महीने 10 लाख टन शुल्क मुक्त शक्कर आयात करने का निर्णय लिया था । सरकार द्वारा तय की गई आयातित शक्कर के पूरा कोटा को आयात करने वाली कंपनियां अभी तक नहीं मिली है। घोषित आयात कोटा में से अभी तक 797,450 टन के आवेदन प्राप्त हुए हैं जबकि 202,550 मीट्रिक टन कच्ची शक्कर आयात करने वाली कंपनियों की अभी भी प्रतीक्षा है ।व्यापार महानिदेशालय ने 10 लाख टन कच्ची शक्कर के आयात के लिए टैरिफ रेट कोटा स्कीम के तहत बचे हुए 2,02,550 टन के आवंटन के लिए योग्य शक्कर मिल मालिकों से नए आवेदन मंगाए हैं।