चीन की पटाखा फैक्ट्री धमाके में 21 लोग मरे
भोपाल [ महामीडिया] चीन के हुनान प्रांत के लियूयांग शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में 21 लोगों की मौत हो गई जबकि 61 लोग घायल हो गए हैं। विस्फोट लियूयांग हुआशेंग फायरवर्क्स मैन्युफैक्चरिंग एंड डिस्प्ले कंपनी में हुआ जो गुआंडू टाउनशिप में स्थित है। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई जबकि 61 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। विस्फोट के कारणों की जांच जारी है।