म.प्र. में अब तक साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी

म.प्र. में अब तक साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी

भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य तेजी से जारी है। प्रदेश में अब तक करीब साढ़े 3 लाख मीट्रिक टन मूंग की खरीदी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मूंग खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीदी प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे यह सुनिश्चित किया जाए।

सम्बंधित ख़बरें