धनतेरस पर चांदी की मछली और उल्लू खरीदने की होड़

धनतेरस पर चांदी की मछली और उल्लू खरीदने की होड़

भोपाल [ महा मीडिया] दीपावली की खरीदारी में इस बार भोपाल के सराफा बाजार में नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के साथ अब लोग चांदी के उल्लू और मछली भी खरीद रहे हैं। हिंदू धर्म में मछली (मत्स्य) को भगवान विष्णु का प्रथम अवतार माना जाता है घर या ऑफिस में चांदी की मछली रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इसे धन-धान्य, निरंतर उन्नति और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा या पर्स में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। उल्लू को धन की देवी मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। यह ज्ञान, सतर्कता, दूरदर्शिता और आर्थिक विकास का प्रतीक माना जाता है। घर में चांदी का उल्लू रखने से आर्थिक स्थिरता आती है और बुरी शक्तियों या नकारात्मक ऊर्जा से बचाव होता है। धनतेरस और दीपावली के मौके पर इस बार सराफा बाजारों खासकर भोपाल और जयपुर  में चांदी के उल्लू और चांदी की मछली की मांग में अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला है मछली के अलग-अलग डिजाइन और रेंज को ग्राहकों ने खूब पसंद किया। मांग इतनी बढ़ी कि दुकानदारों को बार-बार नए ऑर्डर देने पड़े।  मांग इतनी अधिक बढ़ गई कि कई बाजारों में इसका स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया और व्यापारियों को इसकी शॉर्टेज का सामना करना पड़ रहा है।

 

सम्बंधित ख़बरें