म.प्र.में राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल का गठन होगा
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र.में औद्योगिक संस्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल की तीन बटालियन गठित की जाएंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में इसकी घोषणा की। इसका उद्देश्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को सुरक्षित करना और स्थानीय स्तर पर रोजगार व सुरक्षा को बढ़ावा देना होगा।