अमरनाथ यात्रा लगातार दूसरे दिन स्थगित
भोपाल [ महा मीडिया] लगातार भारी बारिश और खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से नए जत्थे को रवाना होने से रोक दिया गया है तथा 250 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे भी बंद है। अधिकारियों ने बताया कि सड़क की मरम्मत का काम बारिश के कारण प्रभावित होने से श्रद्धालुओं का कोई नया जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना नहीं किया गया।