गुना गैंगरेप के पांच आरोपी गिरफ्तार
भोपाल [ महा मीडिया] गुना जिला मुख्यालय से सटे बोरखेड़ा के जंगल में कोलकाता की युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती मूल रूप से झारखंड निवासी और नेशनल फर्टीलाइजर्स में अभियंता अपने मित्र के यहां आई हुई थी। गुरुवार रात टेकरी सरकार के दर्शन कर वापस एनएफएल लौटने के दौरान बदमाशों ने बाइक पंचर होने के बहाने उन्हें रोका और जंगल में खींच ले गए थे। जहां युवती के साथ हैवानियत की गयी थी ।