आज से व्यावसायिक रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपया सस्ता हुआ
भोपाल [ महा मीडिया] केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है। नई कीमतें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। पिछले कुछ समय से महंगी रसोई गैस की वजह से बढ़ते खर्च का सामना कर रहे कारोबारियों को इस फैसले से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद राजधानी में इसकी नई कीमत 2,728 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 209 रुपये घटाई गई है जिसके बाद वहां इसकी नई कीमत 2,872.50 रुपये तय की गई है।