फ्रेंडशिप डे कल
भोपाल[ महा मीडिया] फ्रेंडशिप डे (दोस्ती का दिन) भारत में हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह दिन 2 अगस्त 2026 को है। दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जिसमें प्यार, भरोसे और साथ के साथ ढेर सारी मस्ती भी शामिल होती है। दोस्तों के बीच की नोकझोंक, मजेदार बातें और एक-दूसरे की टांग खिंचाई ही इस रिश्ते को खास बनाती है। हर साल मनाया जाने वाला फ्रेंडशिप डे दोस्तों के साथ अपनी भावनाएं जाहिर करने का बेहतरीन मौका होता है।