गुजरात के सूरत में 24 इंच बारिश का रिकॉर्ड
भोपाल [ महामीडिया]
गुजरात में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सूरत में सबसे अधिक 24 इंच बारिश दर्ज की गई जबकि 12 अन्य क्षेत्रों में 10 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। , जिससे भारी जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को गुजरात के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में जुटा है।
- अंबिका (सूरत): 24.06 इंच अधिकतम बारिश दर्ज।
- तापी (डोलवण): 17 इंच बारिश।
- सूरत (उमरपाडा): 15 इंच बारिश।