पहला सावन सोमवार की तैयारी
भोपाल [ महा मीडिया]
पहला सावन सोमवार 3 अगस्त 2026 को है जिसके लिए मंदिरों और घरों में साफ-सफाई, जलाभिषेक और पूजन सामग्री की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। शिवालयों में साफ-सफाई, रंग-रोगन और फूलों की विशेष सजावट की जा रही है। इस दिन पंचमी तिथि और सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है जिससे भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और सोमवार व्रत का विशेष महत्व रहेगा। इस दौरन शंकर भगवान को चढ़ाने के लिए बेलपत्री की मांग भी बहुत बढ़ जाती है।