केरलम में बाढ़ और भूस्खलन से चार लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण इडुक्की और कोट्टायम जिलों में चार लोगों की मौत हो गई है। मूसलाधार मानसूनी बारिश के चलते कई जगह बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। अडूरमाला क्षेत्र में भूस्खलन से एक मकान ढह गया, जिसमें सुमति (65 वर्ष) की मौत हो गई और उनके परिवार के लोग घायल हो गए। वागामोन में भी एक अन्य भूस्खलन की घटना में प्रभाकरण नायर की जान चली गई। भारी जलभराव और भूस्खलन से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पुलक्कायार नदी का जलस्तर बढ़ने से कई रास्ते और पुल डूब गए हैं।