इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बाजार दस लाख के पार
भोपाल [ महामीडिया]
इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार ने कैलेंडर वर्ष 2026 के पहले सात महीने के दौरान 10 लाख पंजीकरण का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बनाया है। जुलाई के अंतिम दिन तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल पंजीकरण 11.1 लाख तक पहुंच गया है। पूरे साल 2025 में 12.9 लाख वाहनों की बिक्री हुई थी। इसके बराबर पहुंचने के लिए अब केवल 1,92,567 वाहनों की बिक्री ही बाकी है और साल में अभी भी पांच महीने हैं। जोरदार ई-दोपहिया बिक्री का मतलब है कि यह लक्ष्य दो महीने के भीतर ही प्राप्त किया जा सकता है। इस गति के आधार पर प्रमुख ई-दोपहिया कंपनियां इस साल के अंत तक अपना पंजीकरण लगभग दोगुना कर 20 लाख तक पहुंचा लेंगी।