टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स हादसे की जाँच एप्पल करेगा
भोपाल [ महा मीडिया]
एप्पल टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की तमिलनाडु फैक्ट्री में हुई उस घटना की जांच करेगी जहां तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है।कंपनी की आईफोन कंपोनेंट फैक्ट्री में सोमवार शाम पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से इन तीन कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की जान चली गयी थी ।टाटा के इस आईफोन पार्ट्स प्लांट में प्रोडक्शन पर कोई असर नहीं पड़ा है क्योंकि यह हादसा त्योहार की छुट्टियों के दौरान फैक्ट्री बंद रहने के समय हुआ था।