नवीनतम
आर्मी चीफ जनरल सेठ रूस की तीन दिन की यात्रा पर रवाना
नई दिल्ली (महामीडिया): आर्मी चीफ (COAS) जनरल धीरज सेठ बुधवार से रूस की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा का मकसद दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही रक्षा साझेदारी और सेनाओं के आपसी सहयोग को और मजबूत करना है।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 16 से 18 सितंबर तक चलने वाली इस यात्रा के दौरान, आर्मी चीफ रूसी थल सेना के कमांडर-इन-चीफ कर्नल जनरल आंद्रे निकोलायेविच मोर्दविचेव के साथ आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इन मुद्दों में पेशेवर सैन्य सहयोग और ट्रेनिंग शामिल हैं।
जनरल सेठ को औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया जाएगा और वे मॉस्को में 'टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर' (अज्ञात सैनिक का स्मारक) पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देंगे।