पश्चिम बंगाल और म.प्र.में 17 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापामारी
भोपाल [ महा मीडिया]
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज बुधवार को पश्चिम बंगाल और म.प्र. में 17 ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई अमृत ग्रुप ऑफ कंपनीज से जुड़े निदेशकों और प्रमोटरों के घरों और दफ्तरों में की गई। कोलकाता और इंदौर में हुई इस कार्रवाई में दस्तावेज और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। अमृत ग्रुप और उसके निदेशकों पर ज्यादा रिटर्न का वादा कर लोगों से जमा योजनाओं के जरिए बड़ी रकम जुटाने और पैसे वापस न करने का आरोप है। एजेंसी पैसों के लेन-देन, कंपनियों के रिकॉर्ड और संदिग्ध संपत्तियों की जांच कर रही है। यह छापेमारी कोलकाता और इंदौर में डायरेक्टर्स और प्रमोटर्स के परिसरों पर की गई।