भारत के व्यापार घाटे में गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत का व्यापार घाटा अगस्त में पिछले साल के इसी महीन में दर्ज 27.22 अरब डॉलर और जुलाई में दर्ज 32 अरब डॉलर की तुलना में कम होकर पांच महीने के निचले स्तर 26.86 अरब डॉलर पर आ गया है। यह गिरावट मुख्य रूप से माल निर्यात में हुई मजबूत वृद्धि के कारण आई जिसने माल आयात में हुई बढ़ोतरी को काफी पीछे छोड़ दिया। अगस्त में निर्यात सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 43.81 अरब डॉलर हो गया जबकि आयात 14 प्रतिशत बढ़कर 70.67 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वास्तव में निर्यात में वृद्धि की गति जून 2022 के बाद से सबसे तेज रही।