आज कच्चे तेल की कीमतों मे गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
कच्चे तेल की कीमतों में आज बुधवार 16 सितंबर को गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड 108.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 104.94 डॉलर प्रति बैरल पर है। कच्चे तेल में आज की गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से आया भंडार का आंकड़ा है। 11 सितंबर को अमेरिका का कच्चे तेल का भंडार 71.4 लाख बैरल बढ़ गया। बाजार को इसके उलट करीब 18 लाख बैरल की कमी की उम्मीद थी। बाजार के अनुमान के मुकाबले अमेरिका में काफी ज्यादा तेल जमा हुआ है। आमतौर पर भंडार में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी को मांग में कमजोरी का संकेत माना जाता है और इससे तेल की कीमतों पर दबाव पड़ता है। कच्चा तेल एक प्राकृतिक रूप से मिलने वाला तरल पदार्थ है। यह जमीन के नीचे चट्टानों के बीच पाया जाता है। यह हाइड्रोकार्बन और अन्य पदार्थों का मिश्रण है।