विश्वकर्मा जयंती कल
भोपाल [ महामीडिया]
सनातन परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को ब्रह्मांड का शिल्पकार और इंजीनियर माना गया है। हर साल विश्वकर्मा पूजा का पर्व बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ मशीनों, औजारों, कारखानों और वाहनों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है ताकि कार्यक्षेत्र में तरक्की और सिद्धि बनी रहे। इस बार 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाएगा।