उज्जैन में 22 सितंबर को भगवान कालभैरव का नगर भ्रमण
भोपाल [ महा मीडिया] उज्जैन में 22 सितंबर 2026 को डोल ग्यारस के अवसर पर भगवान कालभैरव की राजसी सवारी नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। भगवान महाकाल के सेनापति और उज्जैन के नगर कोतवाल माने जाने वाले बाबा कालभैरव चांदी की पालकी में सवार होकर राजसी वैभव के साथ नगर भ्रमण करेंगे। वर्ष में केवल दो बार (भैरव अष्टमी और डोल ग्यारस पर) भगवान कालभैरव मंदिर से बाहर आकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण करते हैं।