लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार गंगा आरती

लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार गंगा आरती

भोपाल [ महामीडिया] 

लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार गंगा आरती हुई। यह रोशनी और आभार व्यक्त करने का एक समारोह था जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। सालाना टोटली टेम्स फेस्टिवल के साथ मिलकर टेम्स पर गंगा आरती: रोशनी का समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम 75 साल पूरे होने के वैश्विक उत्सव जश्न का हिस्सा था। भारत में गंगा नदी के किनारे होने वाली विश्व-प्रसिद्ध आरती की भावना को दोहराते हुए लंदन में आयोजित इस कार्यक्रम को प्रकृति के जीवन-दायिनी प्रवाह के प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में पर्यावरण की शुद्धता का पूरा ख्याल रखा गया और आरती की किसी भी सामग्री को टेम्स नदी में प्रवाहित नहीं किया गया। 

सम्बंधित ख़बरें