बिहार में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त

बिहार में बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त

जयपुर [ महा मीडिया] 

बिहार में बाढ़ के कारण लगभग 15 जिलों के 48 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार की 575 पंचायतों में करीब 50 लाख की आबादी अभी भी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पटना, भागलपुर और बक्सर समेत कई जिले गंभीर रूप से प्रभावित हैं। गंगा, गंडक, कोसी, बागमती और पुनपुन जैसी प्रमुख नदियाँ कई स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कटिहार में सरकारी स्कूल और कोचिंग सेंटर बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। बच्चे नाव में बैठकर पढ़ रहे हैं। प्रदेश के 26 जिलों बारिश का यलो अलर्ट है। आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

सम्बंधित ख़बरें