एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी उन्नीस नवंबर से भोपाल में

एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी उन्नीस नवंबर से भोपाल में

भोपाल [ महा मीडिया] राजधानी भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के मुकाबले खेले जाएंगे। मध्य प्रदेश पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा जहां भारत समेत छह देशों की शीर्ष महिला हॉकी टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, कोरिया और थाईलैंड की टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसमें करीब 150 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।

सम्बंधित ख़बरें