मुख्यमंत्री यादव ने संगठन को फीनिक्स पक्षी की संज्ञा दी

मुख्यमंत्री यादव ने संगठन को फीनिक्स पक्षी की संज्ञा दी

भोपाल [ महा मीडिया] भाजपा के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के संगठन और उसकी राजनीतिक ताकत का जिक्र करते हुए पार्टी की तुलना फीनिक्स पक्षी से की।उन्होंने कहा- "भाजपा फीनिक्स पक्षी जैसी है, कितना भी नष्ट करो, कभी खत्म नहीं होती।" मुख्यमंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भाजपा लगातार मजबूती के साथ खड़ी होती रही है और आगे बढ़ती रही है।कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ठाकरे जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे के जीवन से हमें संगठन और सरकार चलाने की सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपना संघर्ष जारी रखा और मुस्कुराना नहीं छोड़ा।

सम्बंधित ख़बरें