महर्षि संस्थान में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति 

महर्षि संस्थान में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति 

भोपाल [ महा मीडिया] भोपाल के महर्षि महेश योगी संस्थान में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के साथ नौ दिनों तक चले नवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष ब्रह्मचारी गिरीश जी ने कहा कि मां की स्थापना से लेकर लगातार नौ दिनों तक वैदिक विधि विधान के साथ माता का उत्सव मनाया गया जिसमें श्री सहस्र चंडी यज्ञ एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा शामिल थी और आज मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन इस भाव के साथ किया जा रहा है कि जगत के कल्याण के लिए माता जगत जननी का आशीर्वाद हम सभी को प्राप्त हो। इसके पश्चात वैदिक विधि विधान के साथ माता की पूजा अर्चना संपन्न करके दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारियों सहित स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें