महर्षि संस्थान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया
भोपाल [ महा मीडिया] महर्षि संस्थान में दशहरा पर धूमधाम से मनाया गया भोपाल के महर्षि महेश योगी संस्थान में दशहरा पर्व अर्थात विजयदशमी पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। 121 वैदिक पंडितों ने वैदिक विधि विधान के साथ भगवान राम की पूजा संपन्न करते हुए विजयदशमी पर्व की पूजा संपन्न करवाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। इस तरह पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ महर्षि महेश योगी संस्थान में विजयदशमी पर्व अर्थात दशहरा पर्व मनाया गया। इस पावन अवसर पर बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया ।