ओडिशा के तट से टकराया चक्रवाती तूफान
मुंबई [महा मीडिया] चक्रवाती तूफान अकवान आज शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। यह प्रक्रिया अभी जारी है और अगले दो घंटे तक चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 70-90kmph रही। इसके असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। तूफान पिछले 6 घंटों में 21kmph की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ा है।ओडिशा में करीब तीन लाख लोगों लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं।