सुप्रीम कोर्ट में कावेरी नदी विवाद मामले में तमिलनाडु को बड़ा झटका

सुप्रीम कोर्ट में कावेरी नदी विवाद मामले में तमिलनाडु को बड़ा झटका

भोपाल [ महा मीडिया] तमिलानाडु और कर्नाटक के बीच कावेरी नदी के पानी पर चल रहे विवाद में तमिलनाडु की सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक को किसी भी प्रकार का निर्देश देने से इनकार कर दिया है। तमिलनाडु सरकार की याचिका में कर्नाटक सरकार को निर्देश देने की मांग थी कि उसे तमिलनाडु को कावेरी नदी से 11 हजार मिलियन क्यूबिक फीट पानी दिया जाए। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश देने की याचिका को खारिज कर दिया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस अपरेश सिंह की बेंच ने यह आदेश दिया। तमिलनाडु ने राज्य में पानी की कमी का किसानों और फसलों पर पड़ने वाले असर का हवाला देते हुए अतिरिक्त पानी की मांग की थी।

सम्बंधित ख़बरें