म.प्र.के दिव्यांगों को अधिकार मिलना शुरू
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सुविधाओं और उनके अधिकारों का पालन सुनिश्चित करने के लिए आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय ने निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में दिव्यांगजनों से पार्किंग शुल्क नहीं लिया जाएगा। वहीं यात्री बसों में 50 प्रतिशत किराए की छूट नहीं देने और दिव्यांगजनों से अभद्रता करने वाले बस संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय को मिली शिकायतों के बाद इंदौर, भोपाल, राजगढ़, खरगोन, भिंड और ग्वालियर के परिवहन अधिकारियों को दोषी बस संचालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।