भगवान विष्णु आज रवि योग में योग निद्रा से जागेंगे
मैहर [ महा मीडिया] देवउठनी एकादशी का पर्व आज शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार एकादशी पर रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और चार माह के विश्राम के बाद एक बार शहनाइयां बजना शुरू हो जायेंगीं।इसके साथ ही चातुर्मास का समापन हो जाता है और विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इसी के साथ शहर में एक बार फिर शहनाइयां गूंजने लगेंगी। एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह सवा सात बजे शुरू होगी और 21 नवंबर को सुबह छह बजकर 31 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 20 नवंबर को व्रत रखा जाएगा। व्रत का पारण 21 नवंबर को दोपहर 1:11 बजे के बाद किया जाएगा। देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह समारोहों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। नवंबर में 21, 22, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 नवंबर को विवाह के मुहूर्त बताए गए हैं। वहीं दिसंबर में 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11 और 12 दिसंबर को विवाह के लिए शुभ तिथियां मानी जा रही हैं।