शंघाई सहयोग संगठन फोरम की तीन दिवसीय बैठक आज से
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम लगभग 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य क्षेत्र की साझा सभ्यतागत विरासत को उजागर करना, लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाना और अंतर-सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करना। यह तीन दिवसीय फोरम 20 से 22 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा।