शेयर बाजार गिरावट के बाद बढ़त पर
मुंबई [महामीडिया]
कमजोर शुरुआत के बाद घरेलू बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिल रही है। IT शेयरों में खरीदारी के चलते बेंचमार्क इंडेक्स में शानदार रिकवरी दर्ज की जा रही। सेंसेक्स 83000 के पास कारोबार कर रहा जो शुरुआती ट्रेड में 82400 तक फिसल गया था। इसी तरह निफ्टी भी तगड़ी रिकवरी के दम पर 25500 के पार निकल गया है। IT और हेल्थकेयर सेक्टर्स में जोरदार खरीदारी हो रही। टीसीएस समेत इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों में तेजी है। निफ्टी में अपोलो हॉस्पिटल्स और मैक्सहेल्थकेयर तेजी के साथ टॉप गेनर हैं। रिलायंस और टाइटन के शेयरों में कमजोरी है।