जापान भारत में मिसाइल टेस्टिंग करेगा

जापान भारत में मिसाइल टेस्टिंग करेगा

भोपाल [ महामीडिया] जापान अपनी लगभग 1,000 किलोमीटर मारक क्षमता वाली सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइल (टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल) और छोटे अटैक ड्रोन का परीक्षण करने की योजना बना रहा है। जापान घनी आबादी, संकीर्ण समुद्री क्षेत्रों और व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों वाला द्वीप समूह है जहाँ लंबी दूरी की मिसाइलों के लाइव टेस्ट के लिए पर्याप्त सुरक्षित दायरा और खुला एयरस्पेस नहीं है। भारत के पूर्वी तट और बंगाल की खाड़ी के पास लंबे व नियंत्रित फायरिंग ज़ोन उपलब्ध हैं। दोनों देशों के बीच संयुक्त नौसैनिक जहाज निर्माण, गहरे समुद्री सहयोग और रक्षा उपकरणों से जुड़ी अन्य परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई है। भारत और जापान के बीच हुए समझौते के तहत जापानी सेना 2027 से पहली बार भारत की फायरिंग रेंज में मिसाइलों की लाइव-फायर टेस्टिंग और ट्रेनिंग करेगी।

सम्बंधित ख़बरें