अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने रोहिंग्या नरसंहार को स्वीकारा

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने रोहिंग्या नरसंहार को स्वीकारा

भोपाल [ महामीडिया] अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने माना कि 2017 में उत्तरी रखाइन राज्य में सैन्य अभियान के दौरान म्यांमार ने रोहिंग्या आबादी के विरुद्ध नरसंहार किया था। न्यायालय ने पाया कि म्यांमार सेना की कार्रवाइयों से केवल यही निष्कर्ष निकलता है कि उनका इरादा इस संरक्षित समूह के एक बड़े हिस्से को खत्म करना था। 15 सदस्यीय न्यायालय के नौ जजों के बहुमत ने माना कि म्यांमार ने 'नरसंहार के अपराध की रोकथाम और सजा पर कन्वेंशन' (जेनोसाइड कन्वेंशन) के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया है। यह निर्णय  'द स्टेट ऑफ गैम्बिया' (गैम्बिया देश) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें