ओडिशा भूस्खलन में मृतकों की संख्या सात तक पहुंची
मैहर [ महामीडिया]
ओडिशा के गंजाम जिले के पहाड़ी गांव में गुरुवार को भूस्खलन के बाद 5 और शव मिले। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। हादसे के बाद से 6 लोग अब भी लापता हैं। यह लोग 28 अक्टूबर को आए चक्रवात अर्नब के बाद हुए भूस्खलन में दब गए थे। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं, जिनमें तीन बच्चे हैं। चक्रवात और उसके बाद आई बाढ़ से राज्य में कुल 11 लोगों की मौत हुई है। इनमें 25 वर्षीय बिजया प्रधान, उनकी 27 वर्षीय पत्नी भूमिका, सात साल का बेटा अरुणा, छह साल की बेटी बिजयालक्ष्मी और एक साल की बेटी बागरी शामिल हैं। परिजनों ने घटनास्थल पर ही अंतिम संस्कार करने का निर्णय किया। प्रशासन ने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए अंतिम संस्कार में मदद की। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और मृतकों के परिजनों को जरूरी मुआवजा दिया जाएगा।